सागर नगर: गोपालगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
मारपीट के 5 साल पुराने मामले में आरोपी न्यायालय मे पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे। मामले में विनय सिंह राजपूत की अदालत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद गोपालगंज पुलिस ने आरोपी रामकुमार घोषी,राजेंद्र घोषी और रविंद्र घोषी निवासी कनेरादेव को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं।