बिजावर: बिजावर विधायक ने किया सांदीपनि स्कूल का दौरा, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बिजावर विधायक ने नगर के नव निर्मित सांदीपनि स्कूल पहुंचकर विद्यालय परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। कार्यक्रम में सीएमओ संतोष सैनी, तहसीलदार ओमप्रकाश अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।