*प्रेस विज्ञप्ति*
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर NGO एवं समाजसेवियों के साथ बैठक
गया, दिनांक 20 सितम्बर 2026:
पितृपक्ष मेला 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुविधा को लेकर जिला प्रशासन, गया द्वारा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGO) एवं समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री परितोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अंकुर कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पितृपक्ष मेला के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले सेवा एवं सुविधा संबंधी स्टॉलों के संबंध में NGO एवं समाजसेवियों से जानकारी ली गई। साथ ही, उनके द्वारा श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं सहयोगात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
जिला प्रशासन द्वारा NGO एवं समाजसेवियों से अपील की गई कि पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में प्रशासन के साथ सक्रिय सहयोग करें। विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सहायता, खोया-पाया, सहायता केंद्र, श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं में सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न संस्थाओं द्वारा मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले स्टॉलों की प्रकृति, स्थान, आवश्यक सुविधाओं तथा संचालन से संबंधित बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयास से पितृपक्ष मेला को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से सभी NGO एवं समाजसेवियों से पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान सेवा भाव एवं समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar CMO Bihar
Gaya, Bihar | Sep 20, 2026