Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
bdbiharjharkhand
TPL सीजन 03 में BD Bihar के ऑनर को सम्मानित किया गया, भूषण सर द्वारा! #bdbiharjharkhand #TPL2026 #Tikari
Gaya Town CD Block, Gaya
| Sep 20, 2026
#bdbiharjharkhand
#tpl2026
#tikari
MORE NEWS
🚨 प्रेस विज्ञप्ति 🚨 गया जी। 20 सितंबर 2026 पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर सड़कों की युद्धस्तरीय मरम्मत, तीर्थयात्रियों के सुगम आवागमन के लिए पथ निर्माण विभाग ने तेज की कार्रवाई गया जी, 20 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर देश-विदेश से गया जी आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग, गया द्वारा सड़कों की मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इस वर्ष पितृपक्ष मेला का आयोजन 25 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है। मेला अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों के गया पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क, यातायात एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पथ निर्माण विभाग के साथ लगातार समन्वय स्थापित करते हुए मेला क्षेत्र तथा तीर्थयात्रियों के आवागमन से जुड़े प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार पॉट होल, पैचिंग, रिक्टीफिकेशन, सड़क मरम्मत एवं अन्य सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रमुख मार्ग पर आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो तथा श्रद्धालुओं को विष्णुपद मंदिर, पिंडदान स्थलों एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिले। RCD के अधीन 35 प्रमुख सड़कों पर मरम्मत कार्य पथ निर्माण विभाग (RCD), गया से संबंधित कुल 35 सड़कों को मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें गया जी शहर के महत्वपूर्ण मार्गों के साथ-साथ विष्णुपद मंदिर एवं मेला क्षेत्र से जुड़ने वाले प्रमुख मार्ग शामिल हैं। गया जी टाउन क्षेत्र में विष्णुपद मंदिर से सीधे जुड़ने अथवा उससे संपर्क स्थापित करने वाली कुल 21 सड़कों में से 14 सड़कों पर पॉट होल पैचिंग, रिक्टीफिकेशन एवं मरम्मत का कार्य 19 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया गया है। शेष सड़कों पर मरम्मत कार्य तेजी से जारी है तथा इसे 24 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रमुख सड़कों की मरम्मत एवं सुधार पथ निर्माण विभाग द्वारा जिन प्रमुख मार्गों पर कार्य कराया जा रहा है, उनमें मुख्य रूप से— 1. बाटा मोड़–रेलवे हॉस्पिटल –काजमी मोड़–मिर्जागलिब College Road – लगभग 1.475 किमी 2 काशीनाथ मोड़–बाटा मोड़–गुरुद्वारा रोड – लगभग 1.176 किमी 3 वेस्ट चर्च रोड – लगभग 1.215 किमी 4 गेवाल बिगहा रोड – लगभग 1.275 किमी 5. गोदावरी रोड – लगभग 0.670 किमी 6. जेपी झरना–कटारी हिल–चंदौती रोड गया–बोधगया रोड – लगभग 11.2 किमी 7. चंद चौरा–रामसागर–कोइरीबारी रोड – लगभग 1.090 किमी 8. गया स्टेशन–गुरुद्वारा–गोलपत्थर चौक रोड – लगभग 1.00 किमी 9 गया स्टेशन से रामशिला रोड, बागेश्वरी रोड होते हुए – लगभग 3.00 किमी 10 किरानीघाट से कोइरीबारी, रामना रोड होते हुए – लगभग 1.625 किमी 11. रामेश्वर सिन्हा रोड – लगभग 0.575 किमी 12. मानपुर से NH-82 रोड – लगभग 1.15 किमी 13. चंदचौरा–विष्णुपद–बंगाली आश्रम–NH-82 रोड – लगभग 1.80 किमी इन मार्गों पर सड़क की स्थिति को बेहतर बनाने के साथ-साथ तीर्थयात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर पैचिंग एवं रिक्टीफिकेशन का कार्य कराया जा रहा है। मेला अवधि में निर्बाध आवागमन पर विशेष फोकस पितृपक्ष मेला के दौरान गया में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पिंडदानी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का प्रमुख आवागमन गया रेलवे स्टेशन, बोधगया, विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी के घाटों, पिंडदान स्थलों एवं अन्य धार्मिक स्थलों की ओर होता है। ऐसे में इन सभी प्रमुख मार्गों की सड़क स्थिति को बेहतर रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व चिह्नित सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। सड़क निर्माण एवं मरम्मत के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम लोगों तथा तीर्थयात्रियों के आवागमन में न्यूनतम व्यवधान हो। जिला प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग के बीच लगातार समन्वय मेला क्षेत्र की तैयारियों की नियमित समीक्षा जिला प्रशासन के स्तर पर की जा रही है। सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति की लगातार निगरानी करते हुए संबंधित अभियंताओं एवं पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क मरम्मत, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को आपस में समन्वित कर तैयार किया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मेला अवधि के दौरान गया आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिले तथा पिंडदान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Building Construction Department, Govt. of Bihar Nagar Nigam Gaya Road Construction Department, Government of Bihar #FacebookPage #facebookpost #bihar #development #gaya
Gaya, Bihar | Sep 20, 2026
🪔 रामशिला वेदी एवं राम कुंड | गया जी गया जी की पावन धरती पर स्थित रामशिला वेदी और राम कुंड आस्था, पुरातन परंपरा और सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने गया जी में अपने पितरों के निमित्त पिंडदान एवं तर्पण किया था। रामशिला वेदी और राम कुंड इसी पावन परंपरा और गया जी की प्राचीन पितृ-परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल हैं। 🙏 गया जी — जहाँ आस्था, इतिहास और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम है। Department of Tourism, Government of Bihar @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Nagar Nigam Gaya DD News Bihar Bihar Tak Zee Bihar Jharkhand #GayaJi #PitrapakshaMela2026 #Ramshila #RamKund #Gaya #SanatanParampara #PindDaan #bihartourism
Gaya, Bihar | Sep 20, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर NGO एवं समाजसेवियों के साथ बैठक गया, दिनांक 20 सितम्बर 2026: पितृपक्ष मेला 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुविधा को लेकर जिला प्रशासन, गया द्वारा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGO) एवं समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री परितोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अंकुर कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पितृपक्ष मेला के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले सेवा एवं सुविधा संबंधी स्टॉलों के संबंध में NGO एवं समाजसेवियों से जानकारी ली गई। साथ ही, उनके द्वारा श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं सहयोगात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। जिला प्रशासन द्वारा NGO एवं समाजसेवियों से अपील की गई कि पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में प्रशासन के साथ सक्रिय सहयोग करें। विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सहायता, खोया-पाया, सहायता केंद्र, श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं में सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न संस्थाओं द्वारा मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले स्टॉलों की प्रकृति, स्थान, आवश्यक सुविधाओं तथा संचालन से संबंधित बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयास से पितृपक्ष मेला को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से सभी NGO एवं समाजसेवियों से पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान सेवा भाव एवं समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar CMO Bihar
Gaya, Bihar | Sep 20, 2026
🪔 पितृपक्ष | गया जी — आस्था की कोई सीमा नहीं पितृपक्ष केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और स्मरण का पावन अवसर है। गया जी में किया जाने वाला पिंडदान पूर्वजों की आत्मिक शांति एवं मोक्ष की कामना से जुड़ी सदियों पुरानी परंपरा है। गया जी की आध्यात्मिक महत्ता ऐसी है कि विभिन्न देशों और आस्थाओं से जुड़े लोग भी अपने पूर्वजों की शांति एवं मुक्ति की कामना लेकर यहाँ आते हैं। यही गया जी की उस सनातन भावना को दर्शाता है, जहाँ श्रद्धा की भाषा सीमाओं और मतों से परे है। 🙏 गया जी — जहाँ पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, मानवता की साझा भावना बन जाती है Ministry of Culture, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India @topfans #PitrapakshaMela2026 #GayaJi #PindDaan #PitruTarpan #MokshaDham #Gaya #Bihar 🪔
Gaya, Bihar | Sep 20, 2026
Zam Zam Medical Agency ❤️🔥 @i_love_sherghati_01 #homeopathic #Himalayamedicens #engliahmedicis #exploerpage #sherghatigaya
Gaya Town CD Block, Gaya | Sep 20, 2026
🙏 पितृपक्ष मेला 2026 | गया जी पितृपक्ष मेला के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया जी श्री सुशील कुमार जी द्वारा पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 🙏 Press Information Bureau - PIB, Government of India GAYA Police Prasar Bharati News Services Department of Tourism, Government of Bihar DD News Bihar #facebookpost #facebookreels #explorepage✨ #gaya #FacebookPage
Gaya, Bihar | Sep 20, 2026
Gayaji : गया में पितृपक्ष मेले की तैयारी तेज, QR कोड से बच्चों की सुरक्षा और AI के माध्यम से होगी भीड़ की निगरानी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar News18 Bihar DD News Bihar Department of Tourism, Government of Bihar #Gaya #BiharNews #News18BiharJharkhand
Gaya, Bihar | Sep 20, 2026
TPL Season 3 Mega Auction LIVE 🔴 | Team Owners & Player Price List | Cricket League 2026 #bdbiharjharkhand #TPL2026
Gaya Town CD Block, Gaya | Sep 20, 2026