चूरू: थेलासर में अपनी बहन के ससुराल आए 25 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 9, 2025 चूरू के रतननगर थाना अंतर्गत थेलासर में अपनी बहन के ससुराल आए 25 वर्षीय युवक ने सुसाइड का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।