चूरू: वीर तेजा भवन में जाट समाज विकास संस्थान का क्विज कॉम्पिटिशन और मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित हुआ
Churu, Churu | Feb 9, 2025 वीर तेजा भवन में रविवार को जाट समाज विकास संस्थान की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिये क्विज कॉम्पिटिशन व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजस्थान लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पवन कुमार कस्वां रहे। इस दौरान लिखित व मौखिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष सोहनलाल फगेडिया ने पुरस्कृत किया।