चूरू: सेशु गांव में पटाखे के बारूद से झुलसी 7 वर्षीय बालिका, राजकीय भरतिया अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Feb 9, 2025 चूरू के निकटवर्ती बिसाऊ के गांव सेशु में रविवार को पटाखे के बारूद से एक 7 वर्षीय बालिका झुलस गई। गंभीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल में घायल बालिका के परिजनों ने बताया कि 7 वर्षीय टीना अपने घर में बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते खेलते बच्चे कहीं से पटाखे ले आए।