बेगूसराय: मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों का गुजरात में होगा निशुल्क ऑपरेशन, सदर अस्पताल से हुए रवाना
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन गुजरात में किया जाएगा. इसके लिए गुरुवार की देर रात 12:00 बजे सदर अस्पताल से सभी बच्चों को जांच करने के लिए पटना रवाना किया गया. इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि हृदय में छेद वाले बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन सरकार द्वारा कराया जाता है.