बेगूसराय: कारगिल भवन में नगर निगम की योजनाओं की समीक्षा बैठक, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
कारगिल भवन में गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के अंदर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कई कार्यकारी एजेंसी द्वारा लगातार सड़क को खराब किया जा रहा है.