बेगूसराय: मटिहानी थाना में 75 लीटर देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
मटिहानी थाना अंतर्गत 75 लीटर देसी शराब के साथ 02 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.