फुलवारी: फुलवारी शरीफ में पूर्व मंत्री श्याम रजक ने सूप अर्पण कार्यक्रम में छठ पूजन सामग्री का वितरण किया
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक बुधवार सुबह 10:30 बजे सूप अर्पण कार्यक्रम के तहत छठ पूजन सामग्री का वितरण किया। मौके पर भारी संख्या में छठव्रती पहुंचे थे। जहां एक-एक कर सभी को छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। दरअसल सुप अर्पण कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी सेवा समिति के द्वारा किया गया था। जहां पूजन सामग्री का वितरण किया गया।