फुलवारी: छात्र नेता दिलीप ने BPSC पर उठाया सवाल, कहा- परसेंटाइल और नॉर्मलाइजेशन को लेकर वादाखिलाफी
BPSC की तैयारी करने वाले छात्र लगातार परसेंटाइल और नॉर्मलाइजेशन को लेकर विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे छात्र नेता दिलीप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीपीएससी अपने बातों से ही मुकर रही है। बता दें की BPSC परसेंटाइल और नॉर्मलाइजेशन लाना चाहती है लेकिन सभी BPSC अभ्यर्थी इसका विरोध कर रहे हैं।