बेगूसराय: कारगिल भवन में DDC की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के कार्यों की समीक्षा हुई, दिए गए कई निर्देश
कारगिल भवन में DDC आकाश चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 2:00 तकनीकी विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई. इस दौरान जिले में संचालित विकासात्मक योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाढ़ आदि के कार्यों की अध्ययन स्थिति एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान डीडीसी ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पूर्वक करने का निर्देश दिया.