अशोक नगर: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का मौन आक्रोश, दिवंगत छात्रों की याद में मोमबत्ती जुलूस; पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग उठी
अशोकनगर में NEET-UG और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस, NSUI और युवाओं ने मंगलवार को रात 8 बजे तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान हाल के वर्षों में कथित परीक्षा अनियमितताओं और उनसे जुड़े मानसिक तनाव के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी गई।