बरेली: 15 साल से हर बारिश में डूब रही सिटी हार्ट कॉलोनी, 90% घरों में घुसा 4 फीट तक पानी, महापौर से स्थाई समाधान की मांग
बरेली के स्टेडियम रोड स्थित सिटी हार्ट कॉलोनी में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने महापौर को प्रार्थना पत्र देकर स्थाई समाधान की मांग की है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि 7 सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद करीब 90 प्रतिशत घरों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया। आरोप है कि बाहर से पानी नदी की तरह बहकर कॉलोनी के अंदर पहुंचा, जिससे घरों में रखा सामान