विभूतिपुर: विभूतिपुर में काली मंदिर के पास दो बाइकों की टक्कर में 4 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
दाहुचौक-कापन चौक जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क पर रविवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मां काली मंदिर (चिमनी) के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कुल चार लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि तीन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।