विभूतिपुर: विभूतिपुर के बाजिदपुर बम्वैया में भूमि विवाद में खूनी झड़प, 3 घायल अस्पताल में भर्ती
बाजिदपुर बम्वैया पंचायत के वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना भूमि के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का परिणाम है।