हाथरस: काशीराम कॉलोनी में बीती रात एक युवक से मोबाइल छीनकर दबंगों ने जमकर की मारपीट, परिजनों ने युवक को कराया अस्पताल में भर्ती
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में बीती रात एक युवक से मोबाइल छीनकर दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मारपीट में घायल हुए पीड़ित युवक ने बताया के इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है ।