कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मोईनाबाद में आबकारी ने दबिश देकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, एक अभियोग पंजीकृत
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आबकारी विभाग ने ग्राम मोईनाबाद में दबिश देकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है, इस दौरान एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया, आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे, प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 एसएन वर्मा व क्षेत्र 7 के सुधीर कुमार के साथ, उनकी टीम ने दबिश दी, जिसमें ये बडी कार्यवाही की गई।