कैंपियरगंज: चिलुआताल में रजिस्ट्री की गई जमीन के कूट रचना द्वारा धोखाधड़ी कर अवैध बैनामा करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत रजिस्ट्री की हुई जमीन कूटरचना के द्वारा धोखाधड़ी करके, अवैध तरीके से पुनः बैनामा करने के आरोप में 2 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, दोनों अभियुक्त गोवर्धन निषाद व पल्लू उर्फ पुल्लर निषाद को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया, जहा से दोनों को जेल भेज दिया गया।