मधेपुरा: मधेपुरा में मुखिया के देवर कुख्यात विक्की की फायरिंग कर हत्या, परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा
मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र के नया टोला में सोमवार शाम अपराधियों ने नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर कुख्यात विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। विक्की स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को देखकर अपनी बुलेट से लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर करीब 20 राउंड फायरिंग कर दी।