निघासन: तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने आज अलग-अलग मामले में वारंटी चल रहे पांच वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 5 वारंटी अभियुक्तों रामदेव,महेंद्र पाल सिंह,हरेंद्र,काला सिंह व आफाक खां के खिलाफ तिकुनिया कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर 5 वारंटी अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया है।