निघासन: जसनगर,खैरटिया,गंगानगर ,दीप नगर,डांगा, फरेंदा सहित विभिन्न गांव के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने सांसद से की मुलाकात
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जसनगर,खैरटिया, गंगानगर,दीप नगर,डांगा, फरेंदा समेत विभिन्न गांव शारदा नदी में आई बाढ़ के कारण दर्जनों गांव बाढ़ प्रभावित हो गए थे। आज खीरी लोकसभा सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द जाना है। खीरी लोकसभा सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।