जगदलपुर: कलेक्टर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों की बैठक ली, दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर बस्तर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री हरिस एस ने कहा कि शासन की मंशानुरूप सहकार से समृद्धि ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु कृषि और उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन इत्यादि कृषि के आनुशांगिक गतिविधियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सहायता किसानों और ग्रामीणों को उपलब्ध करवाएं।