जगदलपुर: नगर में पाइप लाइन मेंटेनेंस के चलते पानी की सप्लाई दो दिन बंद रहेगी, संजय पांडे ने लोगों से संयम बरतने की अपील की
जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में आज बुधवार की शाम और कल गुरुवार की सुबह पहली पाली में पानी सप्लाई बंद रहेगी। पानी सप्लाई के मेन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या है, जिसकी मरम्मत की जाएगी। वहीं जिन जगहों पर ज्यादा परेशानी होगी वहां नगर निगम के टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा। वहां पर संजय पांडे ने नगर वासियों से इस दौरान आवश्यक जल संग्रह कर संयम बरतने की अपील की।