लालगंज: लालगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन, अपर मुख्य अधिकारी की अध्यक्षता में 20 प्रार्थना पत्रों में से 4 का निस्तारण
लालगंज थाना परिसर में शनिवार दोपहर बाद 3:00 बजे अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र कुमार थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें चार मामले का मौके पर निस्तारण किया गया तथा तीन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम रवाना हुई।