टीकमगढ़: पठलाखेरा गांव में तीन लोगों पर आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, कोतवाली में सुनवाई ना होने का आरोप
टीकमगढ़ जिले के पठलाखेरा गांव में तीन लोगों के साथ मारपीट की गई है। घायल प्रीतम ने बताया कि वह अपने खेत पर था और जुताई कर रहा था, इसी दौरान अनावेदक जुताई का विरोध करने लगे और फूल सिंह चंदा संगीता और उनके अन्य साथी लगभग आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने के प्रयास में घायल की मां और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई है।