पीलीबंगा: कांग्रेस में टिकट वितरण पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, अनदेखी से नाराज होकर दो दावेदार उतरे निर्दलीय मैदान में
#लालबहादुरभाखर #pilibanganews #LetestUpdate #PoliticalNews #hanumangarh #LetestUpdate
पीलीबंगा: नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर भारी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 20 से राहुल खन्ना और वार्ड नंबर 6 से पूनम महंत ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही टिकट की आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही थी। दोनों नेताओं का कहना है कि संगठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने के बावजूद उनके दावों को दरकिनार किया गया, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरना पड़ा है।
लगातार सामने आ रही इस बगावत ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोनों वार्डों में बागियों के ताल ठोकने से कांग्रेस के पारंपरिक वोटों के बंटने की संभावना बन गई है, जिससे अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनावी राह कठिन होती नजर आ रही है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में उपजे इस रोष को शांत करना अब संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
Pilibanga, Hanumangarh | Aug 31, 2026