श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली के लोकनिवास में भव्य शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरु नानक देव जी के 'किरत करो, वंड छको, नाम जपो' और 'सरबत दा भला' के संदेश को याद किया