जहानाबाद: अंबेडकर जयंती से पहले जहानाबाद में भाजपा का स्वच्छता अभियान, शाम को होगा दीपोत्सव
जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व अंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रतिमा स्थल की सफाई की गई। अभियान में जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार, अनिल ठाकुर, सह संयोजक मनोज पासवान, संतोष चंद्रवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव सिंह व नगर मंडल अध्यक्ष रिजु साहू सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।