गुना: बीसभुजा माता मंदिर से निकाले जाने पर कर्मचारी ने ताले तोड़कर की चोरी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया खुलासा
Guna, Guna | May 15, 2026 गुना के बजरंगगढ़ थाना के बीसभुजा माता मंदिर पर 6, 7 मई 2026 रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। 15 मई को थाना प्रभारी ने बताया, नवीन कॉलोनी बजरंगगढ़ निवासी आरोपी भोला उर्फ घनश्याम केवट ने मंदिर से हटाने पर नाराज होकर शराब के नशे में ताले तोड़े चोरी की। 14 मई को गिरफ्तार कर ₹2000 नगदी और औजार जप्त किए है। आरोपी पर ₹2000 का एसपी ने इनाम घोषित किया था।