#सुनील कुमार मौर्य के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष
#बलिया,16सितंबर। समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मौर्य के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
#केंद्रीय कार्यालय से जारी मनोनयन पत्र का हवाला देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति साधुवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य एवं संघर्षशील कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि समाजवादी पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी सम्मान और जिम्मेदारी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।
#उन्होंने कहा कि सुनील कुमार मौर्य के मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।
#सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि मिशन-2027 को लेकर समाजवादी पार्टी आगे बढ़ रही है। बलिया में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ पार्टी सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी।