दादरी: जलपुरा गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए डंपिंग यार्ड का ग्रामीणों ने किया विरोध, मौके पर पहुंचे अधिकारी
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए अवैध डंपिंग यार्ड के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे प्राधिकरण के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया है कि प्राधिकरण ने रिहायशी इलाके के बीच में डंपिंग यार्ड बना दिया है।