हसपुरा: पटेल पुस्तकालय के सभागार में बिहार पेंशनर समाज की बैठक हुई, पेंशनरों ने समस्याओं पर की चर्चा
हसपुरा बाजार के हाईस्कूल मोड़ के समीप लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के सभागार में रविवार को बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसमें पेंशनरों की समस्याओं पर सदस्यों की विस्तार से चर्चा किया। बैठक के अंत में आदेशपाल रामानंद राम के अकास्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।