सिमडेगा: जनता से मधुर संबंध और त्वरित सेवा पर सिमडेगा पुलिस का फोकस: एसपी
गुरुवार शाम 4 बजे सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि पुलिस जनता के साथ विश्वास मजबूत करने पर काम कर रही है। पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पासपोर्ट सत्यापन औसतन 6 दिन में हो रहा है। 300 से अधिक खोए मोबाइल लौटाए गए और मानव तस्करी के पीड़ितों को सकुशल उनके परिवारों तक पहुंचाया गया।