शाहगंज: जमीन विवाद में चाचा की पीट-पीटकर हत्या, सात पट्टीदारों पर आरोप
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में राइस मिल संचालक अकरम शाह (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनके भतीजों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। अकरम शाह गांव में राइस मिल और चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।