सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बाइक में लगी आग
Sasni, Hathras | Oct 9, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के हनुमान चौकी क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडरों से भरी कैंटर गाड़ी ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे मे कैंटर का पहिया बाइक सवार पिता-पुत्र के ऊपर से निकल गया और बाइक 50 मीटर तक कैंटर में फसकर घसीटती हुई चली गई जिससे बाइक में आग लग गई और पिता पुत्र की मौत हो गई।