रामगढ़: रामगढ़ में सूने घर में चोरों ने बोला धावा, ताले तोड़कर लाखों का माल समेट ले गए, मकान मालिक चंडीगढ़ गया था, पत्नी भी बाहर
Ramgarh, Alwar | Sep 29, 2026 रामगढ़ कस्बे में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बना लिया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित राजेंद्र जैन के मकान में सोमवार दोपहर चोर पीछे की तरफ खाली पड़े खंडहरनुमा प्लॉट से दाखिल हुए और पहली मंजिल पर पहुंचकर ताले चटका दिए।