सतना पुलिस ने निकाली साइबर जागरूकता रैली
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी 'Safe Click 2.0' (साइबर सेफ 2.0) अभियान के तहत आज सतना में पुलिस प्रशासन ने साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। अभियान 24 जून से 8 जुलाई तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है।
रैली में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।