दुर्ग: चौकी जेवरा सिरसा में लूट के 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Durg, Durg | Nov 16, 2025 चौकी जेवरा सिरसा: लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि युवक हरिशंकर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों दुर्गेश पटेल, गोवर्धन पटेल, और डिकेश पटेल को गिरफ्तार किया है। 25.10.2025 को करंजा भिलाई ढौर रोड पर हुई इस घटना में आरोपियों ने ₹5000 नकद, एक मोबाईल फोन और दवाई छिड़कने वाली मशीन लूट ली थी।