दुर्ग: सुपेला पुलिस की कार्रवाई में चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Durg, Durg | Nov 16, 2025 सुपेला पुलिस की कार्यवाही: चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि देशी भट्टी के पास लोगों को लोहे का चाकू लहराकर डरा-धमका रहे आरोपी शेख आयुब को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से धारदार स्टील का चाकू जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।