महरौनी: कस्बा बानपुर निवासी एक सुनार के साथ सोने की अंगूठी की टप्पेबाजी करने वाले अलीगढ़ निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना बानपुर पुलिस ने कब्बे में एक सुनार के साथ अंगूठी खरीदने की बात करते हुए टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले अलीगढ़ निवासी एक आरोपी को लगभग 36700 रु की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसे संबंधित न्यायालय की समक्ष पेश किया है।