हुज़ूर: भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो चोर रंगे हाथों पकड़े गए, कबूतरों से भरा पार्सल चुराने की कर रहे थे कोशिश
Huzur, Bhopal | May 25, 2025 कबूतरों से भरे इस पार्सल को चुराने की कोशिश कर रहे दो शातिर चोरों को भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ही रंगे हाथों धर दबोचा गया। आरपीएफ की टीम ने फौरन कार्रवाई कर 40 कबूतरों से भरे पार्सल को जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन रावत और राकेश लोहट है। वे पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। रविवार दोपहर 2 बजे जानकारी मिली।