नरवल: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुभम द्विवेदी स्मृति द्वार का शिलान्यास किया, ऐशान्या द्वारा किया गया भूमि पूजन
पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पैतृक गांव हाथीपुर में गुरुवार 12: 15 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्मृति द्वार का शिलान्यास किया गया। शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्वारा भूमि पूजन किया गया। स्मृति द्वार का निर्माण तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।