नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में पिकअप ने कार में मारी टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचे
महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 6 बजे एक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 5 लोग बाल-बाल बच गए। कार में एयरबैग खुल जाने से यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।