नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल रेलवे स्टेशन के पास आम के बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में सरसौल रेलवे स्टेशन के पास एक दुखद घटना सामने आई। आम के बगीचे में एक 33 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान महेंद्र उर्फ छोटू के रूप में हुई। वह बाइक मैकेनिक का काम करता था। महाराजपुर थाना प्रभारी ने शुक्रवार 4 बजे बताया कि,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दियाहै मामले की हर दिशा से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।