नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूम में ट्रक चालक ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, चालक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के रुमा के पास मंगलवार शाम 6.30 बजे दुर्घटना में तीन लोग जिसमें 1चालक, 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा एक ट्रक ने बालाजी मंदिर जा रहे यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। महाराजपुर पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।