नरवल: महाराजपुर पुलिस ने विधायक का पास चोरी करने वाले तीन छात्रों को किया गिरफ्तार, एसीपी चकरी ने दी जानकारी
एसीपी चकरी कृष्णकांत ने शनिवार 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि,थाना महाराजपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 208/2025, धारा 305/317(2) बीएनएस में वांछित तीन शातिर अपराधियों को चोरी गए विधायक पास सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। तीनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।