नरवल: महाराजपुर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे हास्य कलाकार राजीव निगम
महाराजपुर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर हास्य कलाकार राजीव निगम रविवार दोपहर 1:30 बजे पहुंचे।उन्होंने शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और परिजनों से पहलगाम आतंकी हमले के विषय में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक शुभम द्विवेदी के परिजनों के साथ है।