बरहेट: भोगनाडीह पहुंचे बाबूलाल मरांडी, शहीदों को नमन कर वंशजों का हाल जाना
गुरुवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी के सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत भोगनाडीह पहुंचे, जहां उन्होंने वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा शहीदों के वंशजों से मिलकर उन्हें अंग वस्त्र से स्वागत किया तथा उनका हाल जाना । इसी क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।